फर्रुखाबाद:राजनीति नहीं, सिर्फ अपनों का साथ , पीड़ित परिवार को सामाजिक संगठन ने दी आर्थिक सहायता।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जुलाई 2025 थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम पट्टी प्रदुमन में हुई घटना के बाद पीड़ित परिवार से मिलने के लिए सामाजिक संगठन “तथागत संभ्रांत नागरिक संगठन” के पदाधिकारी डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे। संगठन ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की और यह भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में वे पूरी तरह उनके साथ हैं।

संगठन के सदस्यों ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि उनकी बेटी को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा और संगठन उनकी हर संभव मदद करेगा। इस दौरान भावुक माहौल में संगठन के सदस्यों ने कहा कि “यह राजनीति का नहीं, अपनेपन और इंसानियत का मामला है।”मौके पर संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें शिव कुमार शाक्य, अवनीश शाक्य, एडवोकेट सुभाष चंद्र शाक्य, राधेश्याम शाक्य, आनंद भान शाक्य, सुमन शाक्य, हिमलेश शाक्य (अध्यापिका) आदि शामिल थे। सभी ने एकजुट होकर प्रशासन से घटना की निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।