फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अगस्त 2025 को 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर निषाद पार्टी के तत्वावधान में भव्य 79 मीटर तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ पवन ऑयल मिल कंपाउंड से हुआ और यह लाल गेट स्थित फव्वारा तक निकाली गई। कार्यक्रम की शुरुआत में पवन ऑयल मिल कंपाउंड में तिरंगा फहराया गया, जिसके बाद सभी प्रतिभागियों ने मानव श्रृंखला बनाकर हाथों में 79 मीटर लंबा तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ कदम बढ़ाए।
रैली में युवा, बुजुर्ग, बच्चे और महिलाएं देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आए। यात्रा के दौरान जगह-जगह देशभक्तों पर फूलों की वर्षा की गई, जिससे पूरे माहौल में उत्साह और जोश का संचार हुआ।
कार्यक्रम के समापन पर निषाद पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष अनिल कुमार कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि “हिंदुस्तान में जन्म लेने वाले प्रत्येक व्यक्ति के अंदर देशभक्ति का भाव होना चाहिए और आवश्यकता पड़ने पर देश के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने का संकल्प लेना चाहिए। हमें धर्म और जाति से ऊपर उठकर देशहित की बात करनी चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ी को सुखी और समृद्धशाली समाज मिल सके।” उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग देश में रहकर देश की बुराई करते हैं, उन्हें याद रखना चाहिए कि उनके पूर्वजों ने आजादी के लिए अपना बलिदान दिया है।
इस अवसर पर कार्यक्रम में भैया मिश्रा, राजकुमार वर्मा, श्रीराम श्रीवास्तव, जितेंद्र कनौजिया, कैलाश शंकर कनौजिया, ज्ञानेंद्र कश्यप, नरेंद्र शाक्य, बाबा मोतीलाल, जंगाली लाल बाथम, लल्ला सैनी, सुरेश कश्यप, संजीव बाथम, इंद्र कश्यप, रूपेश गुप्ता, मुनेश मिश्रा, मुनेश कश्यप, अजीत बाथम, विमल बाथम, राकेश बाथम, दुर्गेश कश्यप समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
यह रैली न केवल स्वतंत्रता दिवस के उत्सव का प्रतीक बनी, बल्कि लोगों में एकता, भाईचारे और देशप्रेम की भावना को भी मजबूत करती नजर आई।
