फर्रुखाबाद:निषाद पार्टी ने की जिला बैठक, 15 अक्टूबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद के आगमन को लेकर बनी रणनीति

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अक्टूबर 2025 निषाद पार्टी के जिला कार्यालय पवन आयल मिल कंपाउंड, बढ़पुर फर्रुखाबाद में आज पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनिल कुमार कश्यप ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 15 अक्टूबर को फर्रुखाबाद आगमन पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद के स्वागत कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति तैयार करना रहा।

बैठक में पदाधिकारियों को कार्यक्रम की सफलता की जिम्मेदारी सौंपी गई और जिला स्तर पर संगठन की मजबूती के लिए विभिन्न तैयारियों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रदेश सचिव अरविंद कुमार निषाद, प्रदेश सचिव (महिला मोर्चा) रजनी निषाद, राकेश बाथम, उपाध्यक्ष मुनेश कश्यप, कुलदीप, विमलेश बाथम, एडवोकेट सुरेंद्र कश्यप, अजीत कश्यप, सोहनलाल, राम सिंह कश्यप और जिला महिला अध्यक्ष दुर्गेश कश्यप सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर डॉ. संजय निषाद के स्वागत कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।