फर्रुखाबाद: बाढ़ प्रभावितों को भोजन पॉलीथीन में कदापि न दे-जिलाधिकारी

(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 जुलाई 2024 बाढ़ प्रभावितों को भोजन पॉलीथीन में कदापि न दे। एंबुलेंस सेवारत रहे। पशुओं को भी चारा आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करें। सभी अधिकारी अपने फोन खुला रखें। कोई जन हानि, पशुहानि न होने पाए जहां नाव लगाने की आवश्यकता है, वहाँ नाव लगाई जाए। कोई भी तकलीफ बाढ़ पीडित को नहीं होनी चाहिए।. गंगा किनारे के घाट खाली कर दिए जाएं ताकि कोई अनहोनी न होने पाए। वैरीकेट लगा दिए जाएं। बाढ़ का खतरा का बैनर लगा दिया जाए। बाढ़ पीडितों को न्यूनतम मूलभूत आवश्यकताएं उपलब्ध कराने हेतु अभी से तैयारी कर लें अन्यथा बाद में समस्या उत्पन हो सकती है। बाढ़ से कितना कृषि क्षेत्र दुष्प्रभावित हुआ है। इसकी जानकारी की जिम्मेदारी कृषि विभाग की भी है बाढ़ प्रभावितों को भी जन प्रतिनिधि के माध्यम से राहत सामग्री प्रदान कराएं। फोटोग्राफी भी कराएं ताकि प्रमाण रहे।, राहत सामग्री वितरण मेंवेद भाव न हो। राहत सामग्री, मानक के स्तर की होनी चाहिए। त्रुटि रहित आपदा प्रबंधन की आवश्यकता है। राहत सामग्री वितरण समुचित भी होना चाहिए। बैठक में संबंधित जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।