फर्रुखाबाद:हत्या के अभियोग में नामित बाल अपचारी को थाना नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 जुलाई 2025 जनपद के थाना नवाबगंज क्षेत्र में एक गंभीर आपराधिक मामले में नामित बाल अपचारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद श्री राजेन्द्र कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 29 जून 2025 को वादी उमेश चंद्र पुत्र मुनीम सिंह, निवासी ग्राम रामनगर, पोस्ट पुठरी, जनपद फतेहगढ़ द्वारा थाना नवाबगंज में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया कि आरोपितगण नाजायज असलहों से लैस होकर उनके घर में घुसे, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी तथा फायरिंग कर दी। इस हमले में वादी की पुत्री पलक और चचेरे भाई महावीर घायल हो गए, जबकि वादी के पुत्र आकाश की मौके पर ही गोली लगने से मृत्यु हो गई।

उक्त घटना के संबंध में मु0अ0सं0 145/2025, धारा 103(1)/109(1)/333/352/351(2)/191(2)/191(3) बीएनएस के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया गया। विवेचना के क्रम में एक नामित बाल अपचारी को मुखबिर की सूचना पर हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में बाल अपचारी ने किया चौंकाने वाला खुलासा:

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार बाल अपचारी ने स्वीकार किया कि उसका वादी उमेश चंद्र से जमीन को लेकर विवाद था। पूछताछ में उसने बताया कि उसके पिता, बाबा और अन्य आरोपितों ने मिलकर उसे लाइसेंसी और अवैध असलहा लाने को कहा और फिर सभी ने मिलकर उमेश चंद्र के परिवार पर हमला किया।

बाल अपचारी का आपराधिक इतिहास: मु0अ0सं0 145/2025, थाना नवाबगंज, जनपद फतेहगढ़

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में शामिल थे:

थानाध्यक्ष श्री विद्या सागर तिवारी

आरक्षी सुधांशु चौहान

आरक्षी हर्षित चौहान

फिलहाल पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है एवं अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी हैं। जनपद पुलिस द्वारा की गई त्वरित व प्रभावी कार्रवाई से आमजन में सुरक्षा की भावना और अपराधियों में भय का माहौल बना है।