फर्रुखाबाद:नारी सुरक्षा व सशक्तिकरण के प्रति नवाबगंज पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 अक्टूबर 2025 नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए प्रारम्भ किए गए #MissionShakti5 अभियान के अंतर्गत जनपद फतेहगढ़ के थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों पर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा से संबंधित जानकारी देकर जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस दौरान पुलिस टीम ने उपस्थित महिलाओं को महिला हेल्पलाइन नंबर — 1098 (बाल संरक्षण), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 1090 (महिला पॉवर लाइन) तथा 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) की जानकारी दी, ताकि किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में वे तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को यह भी बताया कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य समाज में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता को सशक्त बनाना है। महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने, किसी भी उत्पीड़न या अपराध की स्थिति में तुरंत पुलिस या हेल्पलाइन से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।

थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस जागरूकता अभियान का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाओं को सुरक्षा एवं सहायता के प्रति जागरूक बनाना है, ताकि वे निडर होकर समाज में अपनी भूमिका निभा सकें।