फर्रुखाबाद:नवाबगंज पुलिस ने 1600 ग्राम गांजे के साथ शातिर तस्कर को किया गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 सितम्बर 2025 जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नवाबगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 1600 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह और क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद अजय वर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बन्टी पुत्र रामनिवास कश्यप निवासी कनसरी, थाना बागवाला, जनपद एटा के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना नवाबगंज में मुकदमा संख्या 217/25 धारा 18/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

अभियुक्त ने पूछताछ में कबूला अपराध

पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह गांजा इकट्ठा कर बेचता है। उसने अपनी गलती स्वीकारते हुए आगे की सफाई अपने अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय में देने की बात कही।

बरामदगी

1600 ग्राम नाजायज गांजा

गिरफ्तारी टीम

1. प्रभारी निरीक्षक अवध नारायण पाण्डेय

2. उप निरीक्षक रमाशंकर पांचाल

3. कांस्टेबल किरण कुमार

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी व अपराधियों के खिलाफ लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी यह अभियान और कड़ी कार्रवाई के साथ जारी रहेगा।