फर्रुखाबाद:भाजपा जिला मुख्यालय पर नवाबगंज नगर पंचायत अध्यक्ष एवं 26 सभासदों को जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई

फर्रुखाबाद,आज 5 नवंबर 2023 दिन रविवार को आवास विकास कॉलोनी स्थित भाजपा जिला मुख्यालय पर नवाबगंज नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अनिल राजपूत एवं 26 सभासदों को जिला अध्यक्ष श्री रूपेश गुप्ता जी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। इस कार्यक्रम में नगर पंचायत नवाबगंज,कंपिल, खीमसेपुर एवं नगर पालिका कायमगंज के सभासदों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रूपेश गुप्ता ने शामिल हुए अध्यक्ष सहित सभी सभासदों को शुभकामनाएं दी।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रूपेश गुप्ता ने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर नगर पंचायत नवाबगंज अध्यक्ष अनिल राजपूत सहित 26 सभासदों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। पार्टी में शामिल हुए नगर पंचायत अध्यक्ष एवं सभासद सरकार की नीतियों का प्रचार प्रसार करेंगे कल दिनांक 6 नवंबर को तिर्वा में आयोजित होने वाले नगर पंचायत व नगर पालिका सदस्यों के प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होंगे। भाजपा का संगठन एक परिवार के रूप में कार्य करता है जहां पर किसी भी प्रकार का जातिवाद- धर्म का भेद नहीं है। संगठन में अच्छा कार्य करने वाले कार्यकर्ता को पार्टी प्रोत्साहित करती है भाजपा संगठन में कार्य करने वाला कार्यकर्ता राष्ट्र की सेवा का दायित्व लेता है 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा फिर से एक बड़ी ताकत के रूप में उभरेगी नरेंद्र मोदी फिर तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे भाजपा सरकार ने नौजवानों किसानों महिलाओं आदिवासियों गरीबों पिछड़ों और दलितों के लिए कार्य किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रभावशाली नीतियां और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुशासन को लोग पसंद कर रहे हैं बड़ी संख्या में अन्य दलों के भी लोग पार्टी में शामिल होंगे।
भाजपा में शामिल हुए नवाबगंज नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल राजपूत ने कहा कि मैं एक पार्टी का पुराना कार्यकर्ता हूं। भाजपा सरकार की नीतियों और विचारधारा से प्रभावित हूं सरकार ने गरीब जनता के लिए कार्य किया है। 2024 के लोकसभा चुनाव में पूरी ताकत के साथ भारतीय जनता पार्टी केंद्र की सत्ता पर काबिज होगी।
जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता ने कहा शामिल हुए सभी नए सदस्य पार्टी की विचारधारा और नीतियों को घर-घर पहुंचने का कार्य करें ताकि आम जनमानस में भाजपा सरकार के प्रति विश्वास और मजबूत हो। विकास और सुशासन भाजपा की पहचान है।
इस कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री डीएस राठौर ने किया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री फतेह चंद्र वर्मा जिला महामंत्री सुनील रावत जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता खीमसेपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्पराज सिंह जिला उपाध्यक्ष रश्मि दुबे नवाबगंज मंडल अध्यक्ष कमल भारद्वाज कंपिल मंडल अध्यक्ष सत्यवर्धन सिंह राठौड़ जिला मंत्री धर्मेंद्र राजपूत कृष्ण मुरारी राजपूत जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी आदि लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर शामिल हुए सभासदों के नाम-
नगर पंचायत कंपिल-
सभासद सुरेंद्र शाक्य,प्रबल कुमार,सुनील कश्यप,श्रीमती निर्मला देवी,सत्यवीर सिंह।
नगर पालिका कायमगंज-
सभासद गीता देवी शाक्य,सुनील कुमार, गीता देवी,किशन कुमार शाक्य।
नगर पंचायत नवाबगंज-
सभासद सुजाता शाक्य,शीतल देवी ।
नगर पंचायत खीमसेपुर-
सभासद अनीता देवी,सरला प्रजापति, कंचन तिवारी,महिमा चंद्र,शिवनाथ, नारायण कुमार,मंजू देवी,रंजीत वर्मा, विश्वजीत सिंह सभी शामिल हुए।