फर्रुखाबाद:भाकियू (भानू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपनी टीम के साथ जिलाधिकारी को दस सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) आज 24 जून 2024 को भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानू प्रताप सिंह का लखनऊ से जनपद में आगमन हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह के नेतृत्व में जनपद और प्रदेश की पूरी टीम के साथ कलेक्ट्रेट फतेहगढ़ में जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह को 10 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। भारतीय किसान यूनियन भानू का ज्ञापन/मांगपत्र निम्न प्रकार से है।

1-भारतीय किसान यूनियन भानू के पदाधिकारी की गाड़ियों पर किसान यूनियन की लगी हरी पट्टी को न हटाया जाए यदि कोई शासन प्रशासन का अधिकारी कोई ऐसी गलती करता है तो भारतीय किसान यूनियन भानू आंदोलन करेगा जब तक उसे अधिकारी को दंडित ना किया जाए। 

2-खाद्य सुरक्षा अधिकारी लाइसेंस और सैंपल के नाम पर व्यापारियों से अवैध वसूली कर रहे हैं जिससे मिलावटी वस्तुओं की बिक्री को प्रोत्साहन मिलता है। ऐसे भ्रष्टाधिकारियों की आय से अधिक संपत्तियों की जांचकराई जाए वह उनकी संपत्तियों पर बुलडोजर की कार्यवाही की जाए। जो कर्मचारी अधिकारी 3 वर्ष से अधिक की ड्यूटी कर चुके हैं उनका तबादला किया जाए। 

3-गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों पर बेसिक शिक्षा अधिकारी सख्ती के साथ कार्यवाही करें। अवैध स्कूलों पर प्रतिबंध लगाया जाए।

4-कस्बा कायमगंज में बंदरों की अधिकता है इन कटखने बंदरों से जनधन की हानि हो रही है। कस्बा क्षेत्र में कइयों की मौतें हो चुकी हैं। बंदरों को पकड़वाया जाए।

5-दालों की कालाबाजारी जमाखोरी से दालों की कीमतें बढ़ रही हैं। थोक व्यापारियों के अवैध स्टाक की जांच कराई जाए। ऐसे व्यापारी जीएसटी की भीचोरी कर रहे हैं आलू की महंगाई रोकने के लिए कोल्ड स्टोरेज से व्यापारियों के आलू की निकासी कराई जाए ऐसे व्यापारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

6-कस्बा कायमगंज में विद्युत आने जाने का कोई समय नहीं है यहां के विद्युत व्यवस्था लाइन मैन के भरोसे चल रही है। लाइनमैन तार जोड़ने के ₹100 लेते हैं। इस लालच में जब मर्जी होती है लाइनमैन शटडाउन ले लेते हैं। उनके इस कृत्य में अधिकारियों का समर्थन रहता है। जेईऔर एक्सईएन कायमगंज के प्रतिसख्त कार्रवाई की।

7-उपजिलाधिकारी कायमगंज 107 /116 व 151 की जमानतों पर ₹5000 प्रति व्यक्ति के हिसाब से अवैध वसूली कर रहे हैं। तत्काल वैधानिक कार्रवाई कर कायमगंज से हटाया जाए।

8-गर्मी के तेवर के साथ मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है जिसमें मच्छर जनित बीमारियां बढ़ रही हैं। शहर से लेकर ग्राम पंचायत तक मच्छरमार दवाइयां का छिड़काव कराया जाए।

9-जनपद फर्रुखाबाद में हार्ट अटैक से मृत्यु अधिक हो रही है।हृदय की बीमारियों का पता लगाने के लिए कस्बा कायमगंज में एम आर आई मशीन की व्यवस्था सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज में की जाए।

10-कस्बा कायमगंज व शमशाबाद स्वास्थ्य केंद्र पर आवास पर अवैध कब्जेदार कब्जा किए है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी रिश्वतखोर है। अवैध कब्जा नहीं हटवा रहे हैं। वही डॉक्टर विपिन को कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अवैध वसूली,दवाइयां मेडिकल से लिखने और 302 जैसे अपराध के लिए कायमगंज स्वास्थ्य केंद्र से हटा दिया था।इसे पुनः स्वास्थ्य केंद्र का अधीक्षक बनाकर भेजा है। इसे तत्काल स्वास्थ्य केंद्र से हटाया जाए।व मुख्य चिकित्साधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर जिले से बाहर किया जाए।

उपरोक्त वर्णित मांगों को लेकर पूर्व में भी कई बार ज्ञापन दिए गए लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। जनहित में उपरोक्त मांगो को तत्काल हल कराया जाए।

ज्ञापन देते समय राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानू प्रताप सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कालीचरण चतुर्वेदी, राष्ट्रीय प्रवक्ता राघवेंद्र सिंह राजू,  प्रदेश सचिव संजय सोमवंशी,जिलाध्यक्ष नरेंद्र सोमवंशी, जिला प्रभारी मुन्नालाल सक्सेना, जिला संगठन मंत्री अमरीश शुक्ला,जिला उपाध्यक्ष रागिब हुसैन खां, जिला संगठन सचिव रामवीर, जिला महासचिव प्रताप सिंह गंगवार शिवराज, रक्षपाल,आदि कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment