फर्रुखाबाद:नन्दकिशोर दुबे ‘वन्देमातरम’ बने जय जवान जय किसान लोकशक्ति संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री।

द दस्तक 24 न्यूज़) 19 जुलाई 2025 जय जवान जय किसान लोकशक्ति संगठन ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए नन्दकिशोर दुबे ‘वन्देमातरम’ को प्रदेश संगठन मंत्री पद की ज़िम्मेदारी सौंपी है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर सत्यभान चौहान ‘अग्निवंशी’ की अनुमति और निर्देश पर की गई है।

नन्दकिशोर दुबे वन्देमातरम की जनहितकारी सोच, जमीनी स्तर पर सक्रियता और राजनीतिक क्षेत्र में उनकी बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए संगठन ने यह निर्णय लिया है। संगठन को आशा है कि उनके नेतृत्व में प्रदेश में किसानों और मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए ज़मीनी स्तर पर सार्थक प्रयास होंगे।

अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए नन्दकिशोर दुबे वन्देमातरम ने कहा, मैं हमेशा किसान और मजदूर भाईयों की आवाज़ को बुलंद करता रहा हूँ और आगे भी करता रहूँगा। आज किसान और मजदूरों की हालत चिंताजनक है — न सरकार उनके साथ खड़ी है और न विपक्ष। सभी दल सिर्फ़ इनके नाम पर राजनीति कर रहे हैं, लेकिन मैं हर मोर्चे पर उनके साथ खड़ा रहूँगा।

उनकी इस सोच से यह स्पष्ट है कि वे केवल पद के लिए नहीं, बल्कि जनसेवा और हक़-अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध हैं। जय जवान जय किसान लोकशक्ति संगठन को उम्मीद है कि उनकी नीतियों और प्रयासों से संगठन की पकड़ प्रदेश स्तर पर और मजबूत होगी। यह नियुक्ति किसानों और मजदूरों के लिए एक नई आशा की किरण के रूप में देखी जा रही है।