फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 अगस्त 2025 आज दोपहर 1 बजे होटल अनन्त रेलवे रोड फर्रुखाबाद में नगर उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष हाजी मोहम्मद इख़लाक़ खान ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष सदानन्द शुक्ला मौजूद रहे।
बैठक में संगठन के विस्तार व नई टीमों के गठन पर अहम निर्णय लिए गए।
★नगर उद्योग मंच का गठन
बैठक में नगर अध्यक्ष हाजी मो0 इख़लाक़ खान ने नगर उद्योग मंच का गठन किया। इसमें –
अध्यक्ष – अरुण अग्निहोत्री
महामंत्री – चित्रांशु दीक्षित
कोषाध्यक्ष – जयवीर सिंह
★नगर आईटी मंच का गठन
इसके साथ ही नगर आईटी मंच की घोषणा की गई, जिसमें –
नगर अध्यक्ष – आयुष अश्विनी राज
महामंत्री – यश बाबू
कोषाध्यक्ष – रिकित तिवारी
★सुथटटी व्यापार मंडल का गठन
इसी क्रम में सुथटटी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की घोषणा की गई –
अध्यक्ष – मो0 राशिद सिद्दीकी
महामंत्री – मो0 लईक सिद्दीकी
कोषाध्यक्ष – ज़ीशान फारुखी
★नगर महिला उद्योग व्यापार मंडल का विस्तार
नगर महिला अध्यक्ष प्रीति गुप्ता ने महिला मंडल का विस्तार करते हुए नई टीम की घोषणा की। इसमें –
महामंत्री – प्रियंका ठाकुर
संयुक्त महामंत्री – कुमारी स्वाति राज
कोषाध्यक्ष – श्रीमती सरिता
वरिष्ठ उपाध्यक्ष – श्रीमती विमलेश, शिवानी सक्सेना, मीना राठौर
मंत्री – आशा सक्सेना, सीमा सक्सेना, छवि कुशवाहा
★बैठक का संचालन और सम्मान समारोह
बैठक का संचालन नगर महामंत्री राकेश कुमार सक्सेना ने किया। इस अवसर पर नगर उद्योग व्यापार मंडल से सम्बद्ध चार व्यापार मंडलों की घोषणा भी की गई।
कार्यक्रम के दौरान सभी सम्बद्ध मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष समेत जिले व नगर के वरिष्ठ पदाधिकारियों को नगर द्वारा गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।
★प्रमुख पदाधिकारी और संगठन मौजूद
बैठक में बड़ी संख्या में पदाधिकारी व व्यापारी मौजूद रहे। इनमें मुख्य रूप से –
नगर युवा अध्यक्ष – अंकुर श्रीवास्तव
नगर कोषाध्यक्ष – राजन रॉय, जॉली राजपूत
नगर प्रभारी – ठाकुर सर्वेन्द्र सिंह
नगर चेयरमैन – सरदार जगदीप सिंह छाबड़ा
नगर संयुक्त महामंत्री – राम जी पाठक
नगर संरक्षक – आनन्द प्रकाश मुन्ना गुप्ता
नगर युवा महामंत्री – रोहन कश्यप
नगर उपाध्यक्ष – आफताब अंसारी
नगर महिला अध्यक्ष – प्रीति गुप्ता व उनकी टीम
अंगूरी बाग अध्यक्ष – डॉ0 महेंद्र श्रीवास्तव
घुमना अध्यक्ष – दिलीप गुप्ता, महामंत्री गोपाल राजपूत, कोषाध्यक्ष राम कुमार व विनय गुप्ता
संडे बाजार अध्यक्ष – नितिन गुप्ता
नगर इलेक्ट्रॉनिक अध्यक्ष – मनोज कुमार एवं पूरी टीम
बैठक में उपस्थित सभी संगठन पदाधिकारियों ने मिलकर नगर उद्योग व्यापार मंडल को और अधिक मजबूत बनाने एवं व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठित प्रयास करने का संकल्प लिया।
