फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 जुलाई 2025 थाना मऊदरवाजा क्षेत्र में घटित सनसनीखेज हत्या कांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए नामजद वांछित अभियुक्त अजनेश उर्फ पोकी पुत्र छोटेलाल वाल्मीकि निवासी चौरसिया मंझोला को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक डा० संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री ऐश्वर्या उपाध्याय के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के अंतर्गत थाना मऊदरवाजा पुलिस को यह बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
घटना का विवरण:
वादिनी श्रीमती पुष्पा देवी पत्नी स्व. रनवीर निवासी ग्राम चौरसिया मंझोला ने 06 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 05 जुलाई की शाम उसका पुत्र संजेश जाटव उर्फ नन्हे घर से निकला था जिसे गांव का ही अजनेश उर्फ पोकी बुलाकर ले गया था। देर रात तक जब संजेश घर नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन शुरू हुई।
06 जुलाई की सुबह करीब 11:30 बजे संजेश का शव गांव के ही अनिल पुत्र बाबूराम के खेत में मिला। तहरीर के आधार पर थाना मऊदरवाजा में मु0अ0सं0 208/25 धारा 103(1) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।
गिरफ्तारी व खुलासा:
मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने अभियुक्त अजनेश उर्फ पोकी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने जुर्म कबूलते हुए बताया कि पूर्व में संजेश और उसके भाई अजीत से उसका विवाद हुआ था, जिसमें उसे पीटा गया था। उसी रंजिश में उसने बदले की नीयत से वारदात को अंजाम दिया।
उसने बताया कि 05 जुलाई की रात वह संजेश को शराब पिलाने के बहाने बाहर ले गया और वापस लौटते वक्त मेन रोड पर दोनों में कहासुनी हो गई। झगड़े में उसने संजेश को जोर से धक्का दिया जिससे उसका सिर पानी की हौदी से टकराया और गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को पास के खेत में छिपाकर वह घर चला गया।
बरामदगी:
गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक आईटेल कम्पनी का मोबाइल फोन बरामद हुआ है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम:
थानाध्यक्ष: श्री बलराज भाटी
मु०आ०: अनुज तिवारी
आरक्षी: मो० आलम
पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। इस त्वरित गिरफ्तारी और खुलासे से क्षेत्रीय जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और अपराधियों में भय का वातावरण बना है।
