फर्रुखाबाद:नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल ने किए पांच विकास कार्यों का उद्घाटन, क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अक्टूबर 2025 नगर पालिका परिषद फतेहगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती वत्सला अग्रवाल ने आज नगर क्षेत्र में पांच लोक निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया। इन परियोजनाओं में कांशीराम कॉलोनी और वार्ड नंबर 24 आजाद नगर में खादियां अहमदगंज से दाऊद खां तक सड़क निर्माण कार्य प्रमुख रूप से शामिल रहा।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय जनता में उत्साह का माहौल देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने इन विकास कार्यों की सराहना करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल का स्वागत किया। इस अवसर पर सभासद पति जयवीर शाक्य ने अध्यक्ष जी का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया और उनके नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों की प्रशंसा की।

उद्घाटन समारोह में उपस्थित लोगों ने अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल और समाजसेवी मनोज अग्रवाल के समर्थन में नारे लगाए। इस मौके पर अध्यक्ष जी ने कहा कि नगर के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयास जारी हैं, और हर वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है।

उन्होंने दुर्गा कॉलोनी में जल समस्या के समाधान हेतु हैंडपंप लगाने के निर्देश दिए और नगरवासियों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। अध्यक्ष जी ने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है, इसलिए कोई भी नागरिक सड़कों पर कूड़ा न फेंके।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से मृदुल वर्मा, मनोज गुप्ता, उबैस खान, सफाई नायक राजेश बाल्मीकि, ठेकेदार सुंदर गुप्ता, सभासद दुर्गेश शाक्य की पत्नी जयवीर सिंह शाक्य सहित वार्ड नंबर 24 आजाद नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

उपस्थित जनों में विजय शाक्य, विजय मौर्य, अवनीश शाक्य, मनोज मौर्य, पंकज शाक्य, संजीव शाक्य, दुष्यन्त कुमार, सुमित शाक्य, आकाश शाक्य, अजीत शाक्य, बंटी शाक्य, रामलखन बाल्मीकि, सुरेश चंद्र बाल्मीकि, उपनेश शाक्य, दीपक शाक्य, रामू यादव, बनारसी यादव, हरभान सिंह यादव, सूरज भान सिंह यादव, लल्ला सिंह यादव और अनिल यादव आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल और सभासद पति जयवीर शाक्य का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से वार्ड में विकास की नई दिशा मिल रही है।