फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 सितंबर 2025 नगर पालिका परिषद कार्यालय के मीटिंग हॉल में सोमवार को बोर्ड की बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रधानमंत्री द्वारा जीएसटी कम किए जाने को लेकर मुख्यमंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से देशवासियों को बधाई दी।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल, अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार, कर्मचारी एवं सभासदगण मौजूद रहे। बैठक में नगर विकास से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई।
बैठक के दौरान सभासद अनूप तिवारी ने नगर पालिका की उपेक्षित पड़ी गाड़ियों की मरम्मत न होने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि हाथगाड़ी, ट्रैक्टर-ट्रॉली, जेसीबी और मोक्ष वाहन लंबे समय से खराब पड़े हैं लेकिन उनकी मरम्मत नहीं कराई जा रही है। इसके चलते सफाई व्यवस्था और अन्य कार्यों में बाधा आ रही है और जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सभासद ने मांग की कि नगर पालिका प्रशासन तत्काल इन वाहनों की मरम्मत कराकर व्यवस्था को दुरुस्त करे ताकि आमजन को राहत मिल सके।
