फर्रुखाबाद:नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत सदर विधानसभा की संगोष्ठी में मुकेश राजपूत ने स्वयं सहायता समूह एवं एनजीओ से संबंधित महिलाओ को किया संबोधित

फर्रुखाबाद,आज 14 फरवरी 2024 दिन बुधवार को आवास विकास कॉलोनी स्थित भाजपा जिला मुख्यालय पर नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत सदर विधानसभा की संगोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि सांसद मुकेश राजपूत ने कार्यक्रम में उपस्थित स्वयं सहायता समूह एवं एनजीओ से संबंधित महिलाओ को संबोधित किया।

   मुख्य अतिथि सांसद मुकेश राजपूत ने कहा नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के माध्यम से केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार के द्वारा नारी हितों के लिए किए जा रहे कार्यों एवं प्रयासों की जानकारी महिलाओं से संबंधित सभी स्वयं सहायता समूह एवं एनजीओ तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है विकसित भारत के निर्माण में महिला सशक्तिकरण एक महत्वपूर्ण भूमिका में निभाएगा। केंद्र की मोदी सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाएं चलाने का कार्य किया है देश में महिलाओं की भागीदारी को मजबूत करने के लिए 33% आरक्षण देकर उनको समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य किया है वर्तमान में केंद्र सरकार के प्रयासों से महिला सशक्तिकरण ने महिलाओं को पुरुषों की तुलना में अग्रणी पंक्ति में लाने का कार्य किया है। केंद्र की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ उज्जवला गैस योजना राशन कार्ड योजना कन्या सुमंगला योजना मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना महिला समृद्धि योजना जैसी सैकड़ो योजनाएं जो महिलाओं से संबंधित है जिनके मूल स्वरूप में आने से महिलाओं के जीवन में खुशहाली लाने का कार्य किया है।

   जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता ने कहा केंद्र सरकार ने महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने के लिए 33% आरक्षण देकर उनके सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक कदम उठाया जो मिल का पत्थर साबित होगा।

   पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कटियार ने कहा केंद्र की मोदी सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करके उनको आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने का कार्य किया है। हर क्षेत्र में भारतीय नारी नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। पिछली सरकारों के कुशल से महिलाओं पर अन्याय और अत्याचार होता था लेकिन प्रदेश की योगी सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए ठोस कानून बनाएं हैं जिससे आज महिलाएं शान से जीवन व्यतीत कर रही हैं।टुअअ

   महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बबीता पाठक ने कहा मोदी सरकार के अस्तित्व में आने के बाद केंद्र की ज्यादातर योजनाएं महिलाओं के लिए कार्य कर रही हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मातृशक्ति को मजबूत करने का कार्य किया। स्वयं सहायता समूह एवं एनजीओ को भी मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है।

 इस कार्यक्रम के अवसर पर जिला महामंत्री जीएस राठौर दुग्ध संघ अध्यक्ष सतपाल सिंह एवं आदित्य मिश्रा ने विचार व्यक्त किया संचालन एडीओ सत्यनारायण सिंह ने किया।

  इस अवसर पर वीडियो बढ़पुर ब्लॉक बलराम सिंह जिला मंत्री अभिषेक बाथम जिला मंत्री धर्मेंद्र राजपूत रमला राठौर जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी आदि लोग मौजूद रहे।