फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अगस्त 2025 जनपद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत पहुंचाने के उद्देश्य से आज सांसद मुकेश राजपूत, ब्लॉक प्रमुख शमसाबाद तथा उपजिलाधिकारी कायमगंज ने संयुक्त रूप से बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की।
इस दौरान कायमगंज तहसील क्षेत्र के विभिन्न गाँवों—पचरौली महादेवपुर के 540, टुंडी नगला के 80, महमदपुर मूसेपुर के 300, वांसखेडा के 270, सिकंदरपुर कोला गढ़िया के 150 तथा महमदीपुर के 100 पीड़ित परिवारों को कुल 1440 बाढ़ राहत किट उपलब्ध कराए गए।
सांसद व अधिकारियों ने मौके पर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनके त्वरित समाधान हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए।
इस अवसर पर स्थानीय प्रशासन, जनप्रतिनिधि तथा अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। सांसद ने आश्वस्त किया कि सरकार हर प्रभावित परिवार तक समय पर मदद पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
