फर्रुखाबाद:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत सांसद मुकेश राजपूत ने किया पौधारोपण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 सितंबर 2025 सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम का आयोजन खानपुर स्थित एसटीपी प्लांट परिसर में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद मुकेश राजपूत ने पौधारोपण कर अभियान की शुरुआत की और संगोष्ठी को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस (17 सितंबर) से शुरू हुआ यह सेवा पखवाड़ा अभियान आगामी 2 अक्टूबर तक चलेगा। वन विभाग की जानकारी के अनुसार इस अवसर पर कुल 75 पौधे रोपे गए।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं। उनके नेतृत्व में भारत तेजी से प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का व्यक्तित्व सेवा और समर्पण का प्रतीक है। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए वे 2014 से लगातार पौधारोपण और जनजागरूकता पर जोर देते आए हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार सुशासन और विकास में विश्वास करती है। गांव, गरीब, किसान, नौजवान, महिलाएं, दलित और आदिवासी – हर वर्ग के कल्याण के लिए ऐतिहासिक योजनाएं चलाई जा रही हैं। सांसद ने जीएसटी दरों में किए गए बदलाव को व्यापारियों और मध्यम वर्ग के लिए बड़ी राहत बताया। साथ ही, भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भर भारत अभियान को वैश्विक स्तर पर देश की मजबूत पहचान बनाने वाला बताया।

इस अवसर पर जिला महामंत्री डीएस राठौर ने कहा कि 2014 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने नए-नए आयाम स्थापित किए हैं। रक्षा, सुरक्षा और महिला कल्याण जैसे मुद्दों पर ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। आत्मनिर्भर भारत आज विश्व की शक्तियों के लिए चुनौती बन रहा है।कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र कठेरिया ने किया।

इस मौके पर जिला मंत्री धर्मेंद्र राजपूत, अभिषेक बाथम, आर्थिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक जितेंद्र सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष विकास पांडे, जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, आरएफओ अनूप कुमार, इंजीनियर आनंद दिक्षित, सोशल मीडिया जिला संयोजक अभिषेक बाजपेई, पिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी राजपूत, शिवम मिश्रा, अमन बाथम, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी समेत अनेक कार्यकर्ता व अधिकारी मौजूद रहे।