फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 सितंबर 2025 सांसद मुकेश राजपूत ने आज श्री विश्वनाथ सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा आयोजित नाट्य समारोह में सहभागिता की। यह कार्यक्रम संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के सहयोग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर “काकोरी ट्रेन एक्शन” पर आधारित नाट्य मंचन, चित्रकला प्रतियोगिता, कवि सम्मेलन और चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के वंशजों को सम्मानित करने हेतु विशेष समारोह और संगोष्ठी भी आयोजित की गई।सांसद मुकेश राजपूत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का बलिदान ही हमारी आज़ादी की नींव है। आने वाली पीढ़ियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए। उन्होंने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से युवा पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जागृत होती है। इस मौके पर बड़ी संख्या में साहित्यकार, कलाकार, समाजसेवी, विद्यार्थी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
फर्रुखाबाद सांसद मुकेश राजपूत ने किया नाट्य समारोह में सहभाग
