फर्रुखाबाद:सांसद मुकेश राजपूत ने शोक संतप्त परिजनों से की भेंट, दी श्रद्धांजलि

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 जून 2025 जनपद के लोकप्रिय सांसद श्री मुकेश राजपूत आज भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोरीखेरा पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ता अजय राजपूत के दादा जी एवं पूर्व प्रधानाध्यापक स्व. श्री जीवा लाल राजपूत के निधन (19 जून 2025) पर गहरा शोक व्यक्त किया।

सांसद मुकेश राजपूत ने दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि स्व. जीवा लाल राजपूत एक समर्पित शिक्षक, समाजसेवी एवं प्रेरणादायक व्यक्तित्व थे, जिनका संपूर्ण जीवन शिक्षा एवं समाज हित को समर्पित रहा।

इस अवसर पर गांववासियों व पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

सांसद ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पार्टी कार्यकर्ता के परिवार के साथ खड़ा रहना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि किसी भी प्रकार की जरूरत पर वे हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे।