फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 अगस्त 2025 सांसद मुकेश राजपूत ने आज उज्जैन जंक्शन पर ऑल इण्डिया रेलवे सिग्नल एण्ड टेलीकम्युनिकेशन स्टाफ एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों ने सांसद के समक्ष अपनी विभिन्न समस्याओं व सुझावों को विस्तार से रखा।
सांसद राजपूत ने अधिकारियों व कर्मचारियों की बातों को गंभीरता से सुना और उनके निस्तारण के लिए प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि रेलवे कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा, ताकि कार्यकुशलता और सुविधाओं में सुधार हो सके।
बैठक के पश्चात सांसद ने सभी का स्वागत एवं आत्मीय स्नेह के लिए आभार व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाकर शीघ्र समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे। यह बैठक रेलवे कर्मचारियों के हित में एक सकारात्मक पहल मानी जा रही है, जिसमें संवाद के माध्यम से समस्याओं को समझने और हल निकालने की दिशा में सार्थक कदम उठाए गए।
