फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 अगस्त 2025 जनपद के लोकप्रिय सांसद मुकेश राजपूत ने आज अपने संसदीय क्षेत्र के कायमगंज विधानसभा क्षेत्र स्थित ग्राम जैतपुर का दौरा किया। यहां पिछले दिनों आई बाढ़ से प्रभावित ग्रामीणों की स्थिति का उन्होंने नज़दीक से जायज़ा लिया।
सांसद राजपूत ने बाढ़ पीड़ितों की समस्याएं सुनीं और उनकी हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री एवं राहत पैकेट वितरित किए। राहत सामग्री पाकर ग्रामीणों ने सांसद का आभार व्यक्त किया।
सांसद ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार मिलकर हर पीड़ित तक मदद पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी प्रभावित परिवार को भूखा न रहना पड़े और समय पर चिकित्सा व आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
ग्रामवासियों ने सांसद के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि आपदा की इस घड़ी में उनका यह कदम उनके लिए संबल साबित होगा।
