फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 अक्टूबर 2025 जनपद के सांसद मुकेश राजपूत ने आज विधानसभा क्षेत्र भोजपुर के जहानगंज मण्डल में पार्टी कार्यकर्ता रजनेश राजपूत के नवीन प्रतिष्ठान इलेक्ट्रिक स्कूटी/स्कूटर एजेंसी का फीता काटकर शुभारंभ किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा फतेहचन्द्र राजपूत, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के सहसंयोजक और वरिष्ठ पार्टी नेता बीरेंद्र सिंह राठौर सहित कई सम्मानित कार्यकर्ता वधु उपस्थित रहे।
प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि युवा उद्यमियों को समर्थन देना समाज और क्षेत्र की प्रगति के लिए आवश्यक है। उन्होंने व्यवसायिक सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे नए प्रयास क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाने में सहायक होंगे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने इस पहल की सराहना की और नए व्यवसाय के सफल संचालन की कामना की।
