फर्रुखाबाद:समाजसेवी विकास राजपूत द्वारा किया गया मातृशक्तियो का सम्मान।

वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित सम्मान समारोह में, भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा जिलाअध्यक्ष श्रीमती बबीता पाठक एवं उनकी टीम को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया व समाजसेवी विकास राजपूत जी की माताजी श्री मति अनीता राजपूत व भाभी श्री मति अमिता सक्सेना द्वारा सभी महिला मोर्चा की पदाधिकारी को पुष्पमाला पहनाकर व तिलक लगाकर अभिनंदन किया । इस मौके पर महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष श्वेता दुबे, जिला उपाध्यक्ष ममता सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष रश्मि दुबे, जिला महामंत्री हिना दवे, पूर्व जिलाध्यक्ष राजवती बाथम जिला कोषाध्यक्ष प्रीती तिवारी, फतेहगढ़ मंडल अध्यक्ष बिताना चौहान, मंडल अध्यक्ष फर्रुखाबाद। पश्चिमी सुजाता सिंह, मंडल अध्यक्ष जहानगंज वंदना पाल जिला शोध प्रमुख किरन सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी मीना मिश्रा, नगर अध्यक्ष रेखा सोमवंशी कार्यसमिति सदस्य हेमलता मिश्रा कार्यसमिति सदस्य श्री मति अन्नू शुक्ला, तान्या सक्सेना, पूजा राजपूत, रेखा सिंह, अन्वी राजपूत, दीपक सिंह, विकास यादव, वीरेंद्र कश्यप, प्रणव भारद्वाज, देबांशु अरोरा रजत राजपूत यश सिंह गौरव श्रीवास्तव आदि लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे।