फर्रुखाबाद:मोहम्मदाबाद पुलिस द्वारा नये आपराधिक कानूनों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 अक्टूबर 2025 पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ के निर्देशन में जनपद में आमजन को नये आपराधिक कानूनों की जानकारी देने के उद्देश्य से निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद श्री अजय वर्मा के नेतृत्व में तथा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्री विनोद कुमार शुक्ला की देखरेख में कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस द्वारा एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को तीन नये आपराधिक कानूनों —

1. भारतीय न्याय संहिता (BNS)

2. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) तथा

3. भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA)

के प्रमुख प्रावधानों, बदलावों एवं उनके जनहितार्थ महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

अधिकारियों ने बताया कि इन नये कानूनों का उद्देश्य न्याय प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी व पीड़ित केंद्रित बनाना है। साथ ही, अपराधियों पर शीघ्र कार्रवाई और पीड़ितों को समय पर न्याय सुनिश्चित करना भी इनका प्रमुख लक्ष्य है।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने आमजन से अपील की कि वे कानूनी अधिकारों व कर्तव्यों की जानकारी रखें और किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों, व्यापारीगण, छात्र-छात्राओं व समाजसेवियों ने भी प्रतिभाग किया और नये कानूनों से जुड़ी जानकारी को सराहा।

कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रमों से समाज में कानून के प्रति जागरूकता बढ़ रही है, जिससे एक सुरक्षित और न्यायपूर्ण वातावरण के निर्माण में सहयोग मिलेगा।