फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 जून 2025 अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए कायमगंज पुलिस ने मोबाइल चोरी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए युवक के पास से चोरी किया गया सैमसंग कंपनी का मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है।
पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह एवं क्षेत्राधिकारी कायमगंज श्री संजय वर्मा के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत यह सफलता मिली है। कोतवाली कायमगंज पुलिस ने इस मामले में प्रभावी छानबीन करते हुए मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को धर दबोचा।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान
नाम: मनोज यादवपिता का नाम: स्वर्गीय बालिस्टर निवासी: अहिवरन नगला, थाना कम्पिल, जनपद फतेहगढ़
घटना का संक्षिप्त विवरण
06 मार्च 2025 को वादिनी श्रीमती पिंकी पत्नी लखन सिंह, निवासी ग्राम नोनियमगंज, ने कोतवाली कायमगंज में अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके सैमसंग मोबाइल (रंग सफेद) की चोरी किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर पुलिस ने मु.अ.सं. 47/25 धारा 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस जांच में अभियुक्त मनोज यादव का नाम सामने आया, जिसे 01 मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसने उक्त मोबाइल 4 मार्च की रात ग्राम नोनियमगंज से एक घर से चुराया था और उसमें लगे एयरटेल सिम को तोड़कर नाले में फेंक दिया था।
अन्य खुलासे
पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने यह भी बताया कि पूर्व में वह अपने तीन साथियों—राजा कश्यप उर्फ कल्लू, सूरज, और अरुण जाटव—के साथ मिलकर 27 अप्रैल की रात मीना गेस्ट हाउस के पास से एक ई-रिक्शा भी चोरी कर चुका है।
अपराधिक इतिहास
अभियुक्त मनोज यादव के खिलाफ पूर्व में भी गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं:
1. मु.अ.सं. 47/25 धारा 305 बीएनएस (वर्तमान मामला)
2. मु.अ.सं. 24/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट
3. मु.अ.सं. 98/25 धारा 303(2) बीएनएस
बरामदगी
01 सफेद रंग का सैमसंग मोबाइल फोन
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
1. उपनिरीक्षक श्री अवधेश कुमार
2. आरक्षी अंकित गंगवार
3. आरक्षी आशू देओल
कायमगंज पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम की तत्परता की सराहना करते हुए इसे अभियान की सफलता बताया है।
