फर्रुखाबाद: ब्लॉक नवाबगंज में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ विधायक सुशील शाक्य ने किया।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 नवंबर 2025 आज आकांक्षात्मक ब्लॉक नवाबगंज में विधायक सुशील शाक्य (MLA) जी द्वारा उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत एक नए प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस केंद्र का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री सुशील शाक्य ने कहा कि यह पहल युवाओं के भविष्य को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि कौशल विकास केंद्र न केवल युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएगा, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी मिशन के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि इससे ग्रामीण एवं पिछड़े क्षेत्रों के युवाओं को आधुनिक तकनीकी एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, प्रशिक्षक एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

 मुख्य उद्देश्य:

युवाओं को रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण प्रदान करना। स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना। स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करना। यह कदम न केवल नवाबगंज ब्लॉक के विकास को गति देगा, बल्कि जिले के युवाओं को एक नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगा।