फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 दिसंबर 2025 शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए आज ब्लॉक राजेपुर के ग्राम नगला हूसा एवं ग्राम कड़क्का में माननीय विधायक श्री सुशील शाक्य (MLA) द्वारा जरूरतमंद, असहाय एवं गरीब लोगों को कंबलों का वितरण किया गया। इस सेवा कार्य से ग्रामीणों को भीषण ठंड में राहत मिली।
कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान विधायक सुशील शाक्य ने कहा कि गरीब व कमजोर वर्गों की सेवा करना उनका दायित्व है। सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि ठंड से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें।
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने इस सेवा कार्य के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया।
