फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 अगस्त 2025 भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने आज बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। वे 195 भोजपुर विधानसभा के ग्राम चाचूपुर एवं जंजालीनागला पहुंचे, जहां उन्होंने बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।
इस दौरान विधायक ने ग्रामीणों को राहत सामग्री वितरित की और भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार इस कठिन समय में हर संभव सहायता उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रशासन और सरकार पूरी तरह से बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है।
ग्रामीणों ने विधायक से अपनी समस्याएं साझा कीं, जिनमें फसलों के नुकसान, घरों में पानी घुसने और रोज़मर्रा की आवश्यक वस्तुओं की कमी प्रमुख रही। विधायक ने अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने और प्रभावित परिवारों को त्वरित मदद पहुंचाने के निर्देश दिए।
बाढ़ प्रभावित इलाकों में विधायक की मौजूदगी से लोगों में राहत की उम्मीद जगी और ग्रामीणों ने उनके प्रयासों की सराहना की।
