फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 अक्टूबर 2025 को थाना राजेपुर क्षेत्र में मिशन शक्ति टीम द्वारा बालिकाओं को ‘मिशन शक्ति’ के पांचवें चरण के अंतर्गत सशक्त और जागरूक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना, उन्हें सुरक्षा के प्रति सजग बनाना तथा उनके अधिकारों की जानकारी देना था।
मिशन शक्ति टीम के सदस्यों ने बालिकाओं को महिला सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं और महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों — जैसे 1090 (महिला शक्ति हेल्पलाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) — के बारे में विस्तार से बताया।
साथ ही टीम ने बालिकाओं से संवाद कर साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया पर सतर्कता, और किसी भी प्रकार की घटना की सूचना तुरंत पुलिस या संबंधित हेल्पलाइन पर देने की अपील की।
कार्यक्रम के अंत में मिशन शक्ति टीम ने सभी छात्राओं को निडर होकर आगे बढ़ने और अपने अधिकारों की रक्षा करने का संदेश दिया।
मिशन शक्ति अभियान का यह प्रयास प्रदेश में महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर, सुरक्षित और सशक्त बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।
