फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 सितम्बर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार के पर्यवेक्षण में जनपद में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर “मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0” का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
इस अभियान के तहत फर्रुखाबाद के विभिन्न थानों में तैनात एंटी रोमियो टीम ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में बस अड्डा, सार्वजनिक स्थल, कस्बे, मंदिर, बीट क्षेत्र, मोहल्ले, स्कूल और कॉलेज सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर गश्त और चेकिंग की।
अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा के तरीकों, सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षित रहने, अपराध की चेतावनी और अपराधों में दी जाने वाली सजा के बारे में जागरूक किया गया। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों, साइबर क्राइम और सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई।
महिलाओं को निम्न हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से मदद मिलने की जानकारी दी गई:
1090 – वीमेन पावर लाइन
181 – महिला हेल्पलाइन
108 – एम्बुलेंस सेवा
1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
112 – पुलिस आपातकालीन सेवा
1098 – चाइल्ड लाइन
102 – स्वास्थ्य सेवा
साथ ही साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए बताया गया कि किसी भी अजनबी व्यक्ति के साथ OTP या निजी जानकारी साझा न करें, और साइबर फ्रॉड की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। इस अभियान के माध्यम से यह संदेश भी दिया गया कि महिला हेल्पलाइन हर समय सहायता के लिए तत्पर है। अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाना और उन्हें अपराधों से सुरक्षित रखने के लिए सतत जागरूकता सुनिश्चित करना था।
रिपोर्ट: धर्मवीर सिंह, उत्तर प्रदेश प्रभारी, द दस्तक मीडिया ग्रुप
