फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 सितंबर 2025 आज रिज़र्व पुलिस लाइन्स सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह सहित जनपद फतेहगढ़ के अन्य अधिकारी व कर्मचारीगणों ने वर्चुअल माध्यम से मिशन शक्ति–5.0 के शुभारंभ कार्यक्रम में भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा लोक भवन सभागार, लखनऊ से किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के सभी थानों में नवस्थापित मिशन शक्ति केंद्रों का उद्घाटन किया गया। साथ ही मिशन शक्ति केंद्रों से संबंधित SOP की पुस्तिकाओं का विमोचन भी किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री जी ने विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद भी किया और महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।
फतेहगढ़ में मौजूद अधिकारी-कर्मचारियों ने इस ऐतिहासिक अवसर को लाइव देखा और सुना तथा मिशन शक्ति अभियान को जनपद स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।
मिशन शक्ति–5.0 का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के लिए सशक्त करना है, ताकि समाज में सुरक्षित और समान वातावरण सुनिश्चित हो सके।
