फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति 5.0: शमशाबाद में एंटी रोमियो टीम ने बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 अक्टूबर 2025 थाना शमशाबाद की एंटी रोमियो टीम ने मिशन शक्ति 5.0 के तहत जूनियर हाई स्कूल शमशाबाद में जाकर बालिकाओं को सुरक्षा और हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में जागरूक किया।

इस दौरान टीम ने बालिकाओं को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी प्रदान की, जिनमें शामिल हैं:

बाल संरक्षण हेल्पलाइन: 1098

पुलिस हेल्पलाइन: 112

वीमेन हेल्पलाइन: 181

वूमेन पावर लाइन: 1090

साइबर हेल्पलाइन: 1930

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन: 1076

एम्बुलेंस सेवा: 102

अग्निशमन सेवा: 101

जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं और महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और उपलब्ध सरकारी सेवाओं के प्रति सजग बनाना था।

एंटी रोमियो टीम ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा रही है और वे किसी भी संकट की स्थिति में तुरंत मदद ले सकती हैं।