फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 मई 2025 दिन शनिवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अंतर्गत आवास विकास स्थित जिला मुख्यालय पर जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा की अध्यक्षता में वक्फ सुधार जन जागरण अभियान के तहत अल्पसंख्यक प्रबुद्ध नागरिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसने मुख्य वक्ता प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम अहमद एवं मुख्य अतिथि जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे ने अल्पसंख्यक समाज को संबोधित किया। इस कार्यक्रम के माध्यम से देश के मुस्लिम समाज को वक्फ सुधार कानून के तहत होने वाले लाभ के बारे में बताया गया।
मुख्य वक्ता प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम अहमद ने कहा देश की आजादी के बाद जो कानून वक्फ के रूप में गरीब मुसलमान के लिए बनाया गया था वह कांग्रेस जैसे राजनीतिक दलों कि गलत नीति से भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी सरकार बनने के बाद इस कानून में सुधार की आवश्यकता महसूस हुई सरकार ने गरीब मुसलमानो,गरीब अनाथ बच्चों एवं गरीब मुस्लिम विधवा महिलाओं को अधिकार दिलाने के लिए इस कानून में संशोधन करके दोनों सदनों में पास कर कर राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद गरीब मुस्लिम वर्ग के लोगों को न्याय दिलाने का कार्य किया लेकिन कांग्रेस समाजवादी पार्टी और बसपा के लोग इस कानून पर भ्रम फैलाने का कार्य कर रहे हैं ताकि देश में सांप्रदायिक दंगे हो और भारत की छवि को किसी भी प्रकार से धूमिल करने का कार्य हो सके इसी प्रकार से जब केंद्र ने CAA और NRC का कानून बनाया तो भी विपक्षी दलों में पूरे देश में मुस्लिम समाज को भड़काने का काम किया था। देश में सबसे अधिक समय तक कांग्रेस पार्टी का शासन रहा लेकिन एक लंबे समय तक देश का मुसलमान परेशान क्यों रहा इस पर विचार करने की आवश्यकता है वक्फ की हजारों करोड़ की संपत्ति पर दलाल और माफिया काबिज है लेकिन वक्फ कानून बनने के बाद ऐसे लोगों पर भी कार्रवाई शुरू हो जाएगी। प्रधानमंत्री कहते हैं की देश के मुसलमान के एक हाथ में कुरान और एक हाथ में कंप्यूटर होना चाहिए देश का मुसलमान शिक्षित होना चाहिए लेकिन विपक्षी देश के मुसलमान का भला नहीं चाहते वह उनको सिर्फ वोट बैंक समझते हैं। प्रधानमंत्री मोदी की सरकार किसी भी वर्ग के साथ भेदभाव नहीं करती योजनाओं का लाभ अगर हिंदू को भी मिल रहा है तो मुसलमान को भी इसका लाभ बराबर से दिया जा रहा है।
मुख्य अतिथि जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे ने कहा वर्षों से कांग्रेस सपा और बसपा के द्वारा देश का मुसलमान वोट बैंक की तरह प्रयोग किया जाता रहा है सपा और कांग्रेस मिलकर भाजपा द्वारा किए जा रहे मुस्लिम समाज के उत्थान से जुड़े हुए हर मुद्दे पर उनको भ्रमित करने का कार्य करते हैं जिसके कारण देश का मुसलमान तरक्की नहीं कर पा रहा है। वक्फ की वह जमीने जो गरीब यतीम विधवा और अनाथ मुस्लिम लोगों के लिए वक्फ की गई थी वह सपा बसपा और कांग्रेस की राजनीतिक भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। देश में पहली बार कानून में सुधार करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के गरीब पसमांदा मुसलमान को न्याय दिलाने का कार्य किया है। जब भी सरकार द्वारा मुसलमान के हित के निर्णय लिए जाते हैं तो कांग्रेस और सपा के पेट में दर्द शुरू हो जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार सबका साथ सबका विकास और सबके विश्वास के साथ कार्य कर रहे हैं।
भाजपा जिला अध्यक्ष फतेह चंद्र वर्मा ने कहा नए भारत के निर्माण के लिए इस कानून में सुधार एक आवश्यकता थी उसको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साकार करने का कार्य किया जिसके कारण देश का गरीब मुसलमान सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है। भाजपा द्वारा इस कानून में किए गए सुधार से होने वाले लाभ को लेकर अल्पसंख्यक समाज के बीच चर्चा कर रही है और इस कानून की उपयोगिता के बारे में भी जानकारी देने का कार्य कर रही है। इस कार्यक्रम का संचालन अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष हसनैन खान किया। अल्पसंख्यक मोर्चा क्षेत्रीय महामंत्री मोहम्मद जावेद ने भी विचार व्यक्त किया इस कार्यक्रम के अवसर पर जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, जिला महामंत्री डीएस राठौर, जिला उपाध्यक्ष रश्मि दुबे ,जिला उपाध्यक्ष ममता सक्सेना, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी, जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।