फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 सितम्बर 2025 आज सातनपुर मंडी में आयोजित भारत सरकार के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग एवं सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री श्री बीएल वर्मा ने दिव्यांगजनो को सहायक उपकरण वितरित किए। इस अवसर पर मंत्री जी की भाजपा की फतेहगढ़ मंडल अध्यक्ष रमला राठौर से मुलाकात हुई।
मंत्री बीएल वर्मा ने रमला राठौर को महिला होने के बावजूद उनके नेतृत्व और सक्रिय योगदान के लिए सराहा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विशेष रूप से आरक्षण और सामाजिक न्याय के मामलों में ध्यान देती है और जनप्रतिनिधियों के काम को प्रोत्साहित करती है।
मंत्री जी ने जनप्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि मंडल अध्यक्ष रमला राठौर का कोई भी कार्य रुकना नहीं चाहिए, और उनके प्रयासों को हमेशा सुचारू रूप से आगे बढ़ाया जाना चाहिए।
इस अवसर पर कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि और समाज के विभिन्न वर्गों के लोग उपस्थित रहे।
