फर्रुखाबाद:थाना मेरापुर पुलिस को मिली सफलता, दहेज हत्या के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 नवम्बर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ0 संजय कुमार एवं क्षेत्राधिकारी कायमगंज श्री राजेश कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में चलाये जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के क्रम में थाना मेरापुर पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।

थाना मेरापुर पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 146/2025 धारा 85/80(2) BNS व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम से संबंधित वांछित अभियुक्त प्रदीप कुमार पुत्र रामगुलाम निवासी ग्राम चन्दुईया थाना मेरापुर जनपद फतेहगढ़ को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना का विवरण

दिनांक 26 अक्टूबर 2025 को वादी रामशंकर मिश्रा पुत्र प्यारेलाल मिश्रा निवासी ग्राम बिल्हा थाना कम्पिल द्वारा थाना मेरापुर में तहरीर दी गई थी कि उसकी भतीजी को ससुराल पक्ष द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग पर प्रताड़ित किया गया तथा उसकी हत्या कर दी गई। इस प्रकरण में अभियुक्त प्रदीप कुमार सहित कुल 05 लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने अभियुक्त प्रदीप कुमार को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की गई, जिसमें उसने बताया कि वह मामले में अपनी सफाई माननीय न्यायालय के समक्ष अपने अधिवक्ता के माध्यम से प्रस्तुत करेगा।

गिरफ्तार पुलिस टीम

1. थानाध्यक्ष – अजय सिंह, 2. उपनिरीक्षक – अक्षय कुमार, 3. कांस्टेबल – अभिषेक कुमार, 4. कांस्टेबल – राहुल कुमार

थाना मेरापुर पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।