फर्रुखाबाद:थाना मेरापुर पुलिस ने दो अभियुक्तों को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 सितंबर 2025 अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना मेरापुर पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को अवैध असलहा व कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के मार्गदर्शन में, अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय कुमार व क्षेत्राधिकारी कायमगंज श्री राजेश कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में मेरापुर पुलिस द्वारा रविवार रात गश्त और संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम ने अजीम खान पुत्र नईम खान निवासी रायपुर खास, कायमगंज (उम्र 26 वर्ष) और मुशाइद पुत्र नियाज अहमद निवासी रायपुर खास, कायमगंज (उम्र 22 वर्ष) को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से दो देशी तमंचा 315 बोर व चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

बरामदगी के आधार पर थाना मेरापुर में अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए—मु.अ.सं. 128/25, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम अजीम खान, मु.अ.सं. 129/25, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम मुशाइद

पुलिस के अनुसार पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने अपना अपराध स्वीकार किया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

उ.नि. अक्षय कुमार, उ.नि. अवधेश अवस्थी, का. रवि कुमार, का. विक्रम सिंह, का. ओमवीर सिंह

थाना मेरापुर पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध असलहा रखने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।