फर्रुखाबाद:थाना मेरापुर पुलिस ने POCSO एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 अक्टूबर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के मार्गदर्शन में जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मेरापुर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 141/2025, धारा 65(1)/115(2)/352 BNS व 3/4 POCSO ACT से संबंधित वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

इस अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक डा० संजय कुमार एवं क्षेत्राधिकारी कायमगंज श्री राजेश कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में थाना मेरापुर पुलिस की टीम ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी को दबोच लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम अमुख कुमार पुत्र रामबरन निवासी ग्राम बिजौरी थाना मेरापुर जनपद फतेहगढ़ बताया गया है।

घटना का विवरण :

दिनांक 21 अक्टूबर 2025 को अभियुक्त अमुख कुमार द्वारा एक नाबालिग बालिका के साथ बलात्कार, मारपीट एवं गाली-गलौज की घटना को अंजाम दिया गया था। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर थाना मेरापुर में उपरोक्त धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

विवेचना के दौरान 22 अक्टूबर 2025 को मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने अभियुक्त अमुख को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त से पूछताछ में उसने अपनी गलती स्वीकारते हुए कहा कि वह आगे की सफाई अपने वकील के माध्यम से माननीय न्यायालय में देगा।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास :

मु0अ0सं0 141/2025 धारा 65(1)/115(2)/352 BNS व 3/4 POCSO ACT थाना मेरापुर।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम :

1. थानाध्यक्ष – श्री अजब सिंह, 2. का0 अवधेश कुमार, 3. का0 राहुल कुमार

थाना मेरापुर पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी है। पुलिस अधीक्षक ने टीम के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए अपराधियों के विरुद्ध इसी प्रकार की सतत कार्यवाही जारी रखने के निर्देश दिए हैं।