फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 नवंबर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देश तथा अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार एवं क्षेत्राधिकारी कायमगंज श्री राजेश कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मेरापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना मेरापुर में पंजीकृत मुकदमा संख्या 166/2025, धारा 65(2) BNS, 5M/6 पाक्सो एक्ट तथा 3(2)(V) SC/ST एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
नाम: कल्लन उर्फ दलजीत, पिता का नाम: हीरेन्द्र उर्फ हीरा ठाकुर, निवासी: ग्राम मुरान, थाना मेरापुर, जनपद फतेहगढ़
घटना का विवरण
वादिनी द्वारा थाना मेरापुर में दी गई शिकायत के अनुसार, अभियुक्त ने वादिनी की नाबालिग पुत्री के साथ अश्लील हरकत की थी। तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने विवेचना शुरू की। इसी क्रम में मुखबिर की महत्वपूर्ण सूचना पर दबिश देकर अभियुक्त को पकड़ लिया गया।
पूछताछ में क्या निकला
गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में अभियुक्त कल्लन उर्फ दलजीत ने अपने कृत्य को स्वीकार करते हुए कहा कि वह अपनी सफाई माननीय न्यायालय में अपने वकील के माध्यम से प्रस्तुत करेगा।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
मुकदमा संख्या 166/2025, थाना मेरापुर – धारा 65(2) BNS, 5M/6 पाक्सो एक्ट, 3(2)(V) SC/ST एक्ट
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
1. थानाध्यक्ष श्री अजब सिंह, 2. उप निरीक्षक श्री धनीराम, 3. कांस्टेबल सुमित कुमार
थाना मेरापुर पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आगे की आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नाबालिगों के साथ अपराध करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।
