फर्रुखाबाद:थाना मेरापुर पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस सहित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 दिसंबर 2025 अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मेरापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर आलोक सिंह के निर्देशन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज, कानपुर हरीश चंदर के कुशल पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। दिनांक 18 दिसंबर 2025 को थाना मेरापुर पुलिस संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति को रोका गया और तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ।

पुलिस ने मौके से अभियुक्त मोहित कठेरिया पुत्र श्यामवीर, निवासी ग्राम बरखिरिया, थाना मेरापुर, जनपद फतेहगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना मेरापुर में मु0अ0सं0 179/2025, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपने जुर्म की माफी मांगते हुए अपनी सफाई माननीय न्यायालय में अपने अधिवक्ता के माध्यम से प्रस्तुत करने की बात कही। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी मु0अ0सं0 179/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मेरापुर में पंजीकृत है।

बरामदगी का विवरण:

एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस 315 बोर

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

उप निरीक्षक योगेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल राजवीर, कांस्टेबल विक्रम सिंह पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध हथियारों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके।