फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 मई 2025 दिन सोमवार को आवास विकास कॉलोनी स्थित भाजपा जिला मुख्यालय पर जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा की अध्यक्षता में 28 मई को उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह के कार्यक्रम को लेकर बैठक संपन्न हुई। भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने बताया भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह 28 तारीख को जनपद पहुंचेंगे इस दौरान वह नारायण आश्रम में दोपहर 11:00 बजे आयोजित रानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर आधारित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर पूरे जनपद के पदाधिकारियों,जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी गई हैं।
फर्रूखाबाद:भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह के कार्यक्रम को लेकर बैठक।
