(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 जून 2025 बौद्ध अनुयायियों की आस्था का केंद्र महाबोधि महाविहार को मुक्त कराने के उद्देश्य से तथागत संभ्रान्त नागरिक सामाजिक संगठन द्वारा एक आवश्यक बैठक का आयोजन 24 जून 2025 को दोपहर 01 बजे किया गया है। यह बैठक बाईपास, नगला खैरबंद स्थित आरपी पैलेस में आयोजित होगी।
संगठन के जिलाध्यक्ष शिवकुमार शाक्य ने जानकारी दी कि इस महत्वपूर्ण बैठक में वाईबीएस (युवा बौद्ध समाज) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश बौद्ध भी शामिल होंगे। वे संकिसा राजघाट से आकर बिहार के बोधगया स्थित महाबोधि महाविहार की वर्तमान स्थिति और उससे जुड़े मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त करेंगे।
सुरेश बौद्ध ने 28 जून को वाईबीएस सेंटर में महाबोधि महाविहार पर एक दिवसीय चिंतन शिविर आयोजित करने की भी घोषणा की है, जिसमें महाविहार की ऐतिहासिक, धार्मिक और सामाजिक महत्ता के साथ उसके संरक्षण और प्रबंधन पर गहन विमर्श किया जाएगा। जिलाध्यक्ष श्री शाक्य ने सभी सदस्यों और पदाधिकारियों से 24 जून 2025 की बैठक में समय से पहुंचने की अपील की है, ताकि महाबोधि महाविहार की स्वतंत्रता और प्रबन्धन को लेकर ठोस रणनीति बनाई जा सके।
