फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 नवम्बर 2025 अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा मंच के तत्वाधान में संगठन की परिचय बैठक एवं आगामी कार्यक्रम की योजना बैठक श्री रामवीर चौहान (जिलाध्यक्ष) के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में मंच के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अतिथि माननीय श्री आचार्य विवेकानंद जी (राष्ट्रीय अध्यक्ष) एवं श्रीमती बबिता पाठक जी (राष्ट्रीय महासचिव) ने की। इस अवसर पर संगठन के विस्तार, हिंदू समाज की एकता, सामाजिक समरसता तथा आगामी जन-जागरण अभियानों पर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्य अतिथि श्री आचार्य विवेकानंद जी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा मंच का उद्देश्य समाज में राष्ट्रभक्ति, सेवा, एवं सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देना है। उन्होंने सभी सदस्यों से संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।
राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती बबिता पाठक जी ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की और महिला मोर्चा को अधिक सक्रिय करने पर बल दिया। बैठक में मौजूद प्रमुख पदाधिकारी —डा० निधि मिश्रा (जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा),रामवीर चौहान (जिलाध्यक्ष),अनिल तिवारी (महानगर अध्यक्ष),अर्चना द्विवेदी (महामंत्री महिला मोर्चा),आलोक भारती (कोर कमेटी सदस्य),करुणा शंकर मिश्रा (मंत्री),अतुल शंकर दुबे (महामंत्री),विकास गुप्ता (मीडिया प्रभारी) सहितहर्षित मिश्रा, मनीष, आशु राठौर, आशीष मिश्रा, गौरव सक्सेना, अमन, कमल, नीतू, सचिन, विजय पांडे, शिवराम भदौरिया, अभिषेक, तेज बहादुर, राजीव, रानू, राज, अशोक, मनीष मिश्रा, किशन, मुनीश आदि सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के अंत में संगठन के विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी ने एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
