फर्रुखाबाद:व्यापारी हितों की रक्षा के लिए बैठक आयोजित, उत्पीड़न न बर्दाश्त करने का ऐलान।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 जुलाई 2025 जिले में व्यापारियों के हितों की सुरक्षा और संगठनात्मक मजबूती के उद्देश्य से आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री लालू कनौजिया के निवास स्थान पर किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री सदानंद शुक्ला ने की। इस अवसर पर संगठन के विस्तार और एकजुटता पर विशेष चर्चा की गई।

बैठक में शहर में बिजली की बदहाली, रेलवे रोड मार्केट को पुनर्जीवित करने और व्यापारियों के साथ हो रहे किसी भी प्रकार के उत्पीड़न के मुद्दे पर गंभीर विमर्श हुआ। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि व्यापारियों के हितों के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा और किसी भी व्यापारी के साथ अन्याय हुआ तो व्यापार मंडल उसकी हर संभव सहायता करेगा।

जिला अध्यक्ष श्री शुक्ला ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “फर्रुखाबाद में किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, इसके लिए यदि व्यापार मंडल को कोई भी कदम उठाना पड़े, तो पीछे नहीं हटेगा।”

इस बैठक में कई गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित रहे जिनमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री राजू गौतम, जिला संयुक्त महामंत्री अनुपम रस्तोगी, जिला उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी सौरभ शुक्ला, सह मीडिया प्रभारी राम मिश्रा, जिला मंत्री विशाल छाबड़ा, महेंद्र दुबे, गौरव दुबे, संगठन मंत्री नवनीत मिश्रा, महिला अध्यक्ष सोनी शुक्ला, नेहा मिश्रा, युवा अध्यक्ष श्याम सुंदर गुप्ता, युवा महामंत्री अंकुर गुप्ता, नगर अध्यक्ष एकलाक खां, नगर युवा अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव, नगर महामंत्री राकेश सक्सेना, लिंगीगंज अध्यक्ष कमलेश गुप्ता, पूर्व प्रदेश युवा उपाध्यक्ष नीरज मिश्रा आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

बैठक के अंत में जिला अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की मजबूती और व्यापारी हितों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयास करते रहने का आह्वान किया।