फर्रुखाबाद:स्वस्थ महिला, सशक्त परिवार पखवाड़े को सफल बनाने हेतु बैठक सम्पन्न

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 सितम्बर 2025 आज कलेक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य विभाग एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के संयुक्त तत्वावधान में “स्वस्थ महिला, सशक्त परिवार पखवाड़ा” को सफल बनाने के उद्देश्य से बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी महोदय ने की।

बैठक में पखवाड़े के दौरान ब्लॉक स्तर पर स्वास्थ्य कैंप आयोजित किए जाने पर विस्तार से चर्चा हुई। तय हुआ कि इन कैंपों में निजी चिकित्सक एवं विशेषज्ञ डॉक्टरों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। आईएमए ने आश्वस्त किया कि उनके बैनर तले सभी चिकित्सक पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे और विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता हर स्तर पर सुनिश्चित की जाएगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि इस पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें बेहतर परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराना है, ताकि परिवार सशक्त और स्वस्थ बन सके। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अबनींद्र कुमार, आईएमए अध्यक्ष समेत कई चिकित्सक एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। यह अभियान आने वाले दिनों में जिलेभर में ब्लॉक स्तर पर आयोजित स्वास्थ्य कैंपों के माध्यम से ज़मीनी स्तर तक पहुंचकर महिलाओं के स्वास्थ्य सशक्तिकरण को बल देगा।