फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अगस्त 2025 निषाद पार्टी के 10वे स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित बैठक में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर सामाजिक जागरूकता, संगठन विस्तार और समाज के अधिकारों की रक्षा के संकल्प को दोहराया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्रीराम श्रीवास्तव ने कहा कि निषाद पार्टी सदैव समाज की आवाज़ बनकर कार्य कर रही है और भविष्य में भी समाज के उत्थान, शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी। युवाओं का नेतृत्व करते हुए संजीव बाथम ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य केवल राजनीतिक सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि समाज के वंचित वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ना है। स्थापना दिवस के इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने संगठित होकर समाजहित में कार्य करने, युवाओं को जोड़ने और बूथ स्तर तक संगठन मजबूत बनाने का आह्वान किया।
जिलाध्यक्ष अनिल।कश्यप ने बैठक में यह भी तय किया गया कि आने वाले दिनों में जागरूकता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ा जाएगा। कार्यक्रम के अंत में स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ दी गईं और समाज की प्रगति के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में अनिल कश्यप, भैयन मिश्रा, राजकुमार वर्मा, संजीव बाथम, श्री राम श्रीवास्तव, जितेंद्र कनौजिया, कैलाश शंकर कनौजिया, ज्ञानेंद्र कश्यप, नरेंद्र शाक्य, बाबा मौजी, जंगाली लाल बाथम, लल्ला सैनी, सुरेश कश्यप, इंद्र कश्यप, रूपेश मुनेश मिश्रा, मुनेश कश्यप, अजीत बाथम, विमल बाथम, राकेश बाथम दुर्गेश कश्यप, नीतू कश्यप आदि लोग उपस्थित रहे।
