फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 सितंबर 2025 जनपद में पुलिस विभाग के लिए आज का दिन विशेष रहा। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह एवं क्षेत्राधिकारी कायमगंज राजेश द्विवेदी द्वारा मीडिया सेल प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह को पुलिस उपाधीक्षक (DSP) पद पर पदोन्नत होने पर स्टार लगाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदया ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी निष्ठा, कर्तव्यपरायणता और उत्कृष्ट कार्यशैली का परिणाम है। वहीं क्षेत्राधिकारी कायमगंज ने विश्वास जताया कि नई जिम्मेदारी मिलने के बाद वे और भी बेहतर तरीके से विभाग एवं जनता की सेवा करेंगे।
निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक तक का सफर तय करने वाले अमरपाल सिंह ने इस सम्मान को पुलिस विभाग एवं अपने वरिष्ठ अधिकारियों का आशीर्वाद बताया। उन्होंने कहा कि वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ समाज एवं देश की सेवा करते रहेंगे।
जनपद के पुलिसकर्मियों एवं स्थानीय लोगों ने भी उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
