फर्रुखाबाद:मऊदरवाजा पुलिस ने चोरी के 02 वांछित अभियुक्तों को 12 घंटे में माल सहित किया गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 जुलाई 2025 जनपद की मऊदरवाजा थाना पुलिस ने तेज़ कार्रवाई करते हुए चोरी के एक मामले में वांछित दो अभियुक्तों को मात्र 12 घंटे के भीतर चोरी किए गए माल सहित गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह के दिशा-निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री ऐश्वर्या उपाध्याय के कुशल नेतृत्व में की गई।

      थाना मऊदरवाजा पर दर्ज मुकदमा संख्या 203/2025, धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत वादी श्री धन सिंह पुत्र मकसूदन लाल निवासी टिकुरियन नगला द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर दर्ज किया गया था। वादी ने बताया कि दिनांक 30 जून 2025 को सुबह लगभग 5:00 बजे उनकी मक्का से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को गोदाम के पास खड़ा किया गया था, जिसे अभियुक्त राजन व उसके साथियों द्वारा चोरी कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम और पते:

1. राजन पुत्र संजीव निवासी मोहल्ला नेकपुर कला, कोतवाली फतेहगढ़।

2. नीरज पुत्र पप्पू सक्सेना निवासी मोहल्ला अण्डियाना, कोतवाली फतेहगढ़।

      पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए चोरी गई 08 बोरी मक्का और दो टेम्पो (UP 76T 0227 व UP 76K 3324) को बरामद कर सीज कर लिया है।

      घटना की जानकारी के अनुसार, उपरोक्त दोनों अभियुक्तों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उन्होंने शिवा पुत्र राजेश सक्सेना, निवासी हैवतपुर गढ़िया, काशीराम कॉलोनी थाना मऊदरवाजा के साथ मिलकर मक्का की बोरियाँ चोरी की थीं। शिवा अभी फरार है और उसकी तलाश जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास:

राजन के विरुद्ध पूर्व में धारा 363/366 भादवि के तहत मुकदमा संख्या 296/2022 कोतवाली फतेहगढ़ में दर्ज है।

दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध वर्तमान में धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के अंतर्गत मामला पंजीकृत है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

थानाध्यक्ष: श्री बलराज भाटी

निरीक्षक (30नि0): श्री अजय सिंह

मु0आ0: लाल सिंह

आरक्षी: विपिन गौतम, नरेश कुमार

इस त्वरित कार्रवाई से जनपद पुलिस की सक्रियता एवं अपराध नियंत्रण के प्रति प्रतिबद्धता एक बार फिर सामने आई है। फरार अभियुक्त की तलाश जारी है और शीघ्र ही उसे भी पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।