फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 सितम्बर 2025 अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मऊदरवाजा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान संदिग्ध कार की चेकिंग करते हुए एक अभियुक्त को अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ दबोच लिया।
पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर ऐश्वर्या उपाध्याय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त
नाम: मनीष गुप्ता पुत्र रजनेश गुप्ता, निवासी: ठाकुर जी मंदिर, कचहरी टोला, थाना कोतवाली, जनपद कन्नौज
बरामद सामान
01 अवैध देशी तमंचा 315 बोर, 02 जिंदा कारतूस 315 बोर, कार (मैग्नाईट नं. UP32MA4785) – सीज अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट, 01 सैमसंग मोबाइल फोन व 01 आधार कार्ड
घटना का विवरण
दिनांक 11 सितम्बर 2025 की रात थाना मऊदरवाजा पुलिस टीम रात्रि गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रही थी। हथियापुर क्रॉसिंग के पास तिराहे पर खड़ी एक संदिग्ध कार की तलाशी के दौरान चालक ने अपना नाम मनीष गुप्ता निवासी कन्नौज बताया। जामातलाशी में उसके पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुए।
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना मऊदरवाजा में मु.अ.सं. 280/2025, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। साथ ही अभियुक्त की कार को सीज कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
अभियुक्त का बयान
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसने यह तमंचा गाँव व मोहल्ले में रुतबा दिखाने के लिए रखा था। उसने आगे सफाई न्यायालय में वकील के माध्यम से देने की बात कही।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
थानाध्यक्ष उ0नि0 लक्ष्मण सिंह, का0 अनुज कुमार, का0 अनुज कुमार
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मच गया है और कानून व्यवस्था को लेकर आम जनता में भरोसा और मजबूत हुआ है।
