फर्रुखाबाद:मत्स्य पालको एवं मत्स्य गतिविधि से जुडे लोगो का मत्स्य किसान क्रेडिट कार्ड बैंक द्वारा स्वीकृत कराया

(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 फरवरी 2025 मंत्री मत्स्य विभाग डा० संजय कुमार निषाद के जनपद आगमन पर जिलाधिकारी को मत्स्य विभाग से सम्बन्धित योजनाओ के सम्बन्ध में निर्देश दिये गये कि मत्स्य विकास निधि में जमा धनराशि को शिक्षण एवं प्रशिक्षण हेतु डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना की जायें एवं जनपद में प्रवाहित नदियो में खण्ड बना कर मत्स्य जीवी सहकारी समितियो का गठन किया जायें एवं मत्स्य आखेट हेतु नीलामी की जायें मत्स्य पालको एवं मत्स्य गतिविधी से जुडे मछुआ समुदाय के लोगो का मछुआ दुर्घटना बीमा योजना में पंजीकृत करके उनको बीमा स्वीकृत पत्र वितरित किये जायें। मत्स्य विभाग की परिसम्पत्ति मत्स्य आस्थान विजौरी ग्राम विजौरी विकास खण्ड नवाबगंज का सीमांकन कराते हुये मनरेगा द्वारा तालाबो का निर्माण कराया जायें जिससे मत्स्य आस्थान की नीलामी की जा सकें। मत्स्य पालको एवं मत्स्य गतिविधि से जुडे लोगो का मत्स्य किसान क्रेडिट कार्ड बैंक द्वारा स्वीकृत कराया जायें। मत्स्य विभाग में संचालित योजनाओ का दैनिक समाचार पत्रो के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाए। प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु आंनलाइन आवेदन 01 फरवरी से 15 फरवरी 2025 तक लिये जा रहे है जिसका व्यापक प्रचार-प्रसार कर आवेदन कराये जायें।