फर्रुखाबाद:शाक्य समाज के युवक-युवती का बौद्ध रीति से विवाह सम्पन्न।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 अक्टूबर 2025 मंगलवार को आगरा जनपद के निखिल गार्डन-2, चमरौली शमसाबाद रोड में एक सादगीपूर्ण एवं सांस्कृतिक गरिमा से पूर्ण विवाह समारोह सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर नगर पंचायत नवाबगंज, जिला फर्रुखाबाद के निवासी मनीष कुमार पुत्र श्री अरुण कुमार शाक्य एवं ग्राम बल्हारपुर, पोस्ट कमालपुर, जिला कासगंज की निवासी अंजू पुत्री श्री रामदीन शाक्य का दाम्पत्य सूत्र बंधन संस्कार बौद्ध परंपरा के अनुसार सम्पन्न कराया गया।

विवाह संस्कार को धर्मपाल बौद्ध ने बुद्ध रीति से सम्पन्न कराया तथा नवविवाहित युगल को वैवाहिक प्रमाण पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम में दोनों परिवारों के सदस्य, समाज के प्रतिष्ठित नागरिक एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने नवदंपति को सुखी, सफल एवं समृद्ध वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम का वातावरण पूरी तरह शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और बौद्ध धर्म के अनुशासनात्मक माहौल में सम्पन्न हुआ।